उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस घटना की तह तक जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह तक जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।
- CM योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे को लेकर बड़ा ऐलान किया है
- राज्य सरकार घटना की जांच करा रही है- CM योगी
- हम इसकी तह तक जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश- CM योगी
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- CM योगी
इसके साथ ही CM योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है, पीड़ितों के प्रति संवेदना का है। सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। CM योगी ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में ये हादसा हुआ। वहां आयोजकों ने भोले बाबा के सत्संग का आयोजन किया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रवचनकर्ता जब मंच से उतर रहे थे, तब उनकी तरफ भक्तों की भीड़ जा रही थी। सेवादारों के रोकने पर वहां भगदड़ मच गई।
PM ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
मामले की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त अलीगढ़ को शामिल करते हुए एक टीम बनाकर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। घटना को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी वहीं पर कैंप कर रहे हैं और प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, चौधरी लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह एवं असीम अरुण घटनास्थल पर कैंप कर घायलों को उपचार आदि की व्यवस्था में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


Download Android App
Download iOS App





