लखनऊ : उत्तर प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को अयोध्या से अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आज यह बताया। निकाय चुनाव को आदित्यनाथ सरकार की लोकप्रियता मापने के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव 22 नवंबर से तीन चरणों में होना है। भाजपा मार्च में उथरप्रदेश में जोरदार जीत के साथ सथा में आयी थी।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज पीटीआई-भाषा को बताया, मुख्यमंत्री राज्य में सभी 16 चुनावी नगर निकायों में एक -एक रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 14 नवंबर से अयोध्या में अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। उसी दिन उनके गोंडा और बहराइच जिलों में भी दौरा करने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



