तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को असंतुष्ट विधायक शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की, जिसके बाद पार्टी ने सभी मुद्दों को सुलझाने का दावा किया।
उत्तरी कोलकाता के एक स्थान पर हुई बैठक करीब दो घंटे तक चली। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय और सुदीप बंदोपाध्याय भी मौजूद रहे।
रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। सभी समस्याओं को सुलझा लिया गया है। मुद्दों को सुलझाने के लिए आमने-सामने बातचीत किए जाने की आवश्यकता थी इसलिए ऐसा किया गया।”
अधिकारी नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन का चेहरा थे और इसी आंदोलन के बूते 2011 में ममता बनर्जी सत्ता में आई थीं। पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों की वजह से अधिकारी ने पिछले दिनों राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगने लगीं।


Download Android App
Download iOS App



