एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मेरिस पेन से की बातचीत

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मेरीस पेन से विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर बातचीत की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मेरीस पेन से विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर बातचीत की। 
जयशंकर ने ट्वीट किया,“ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मेरिस पेन के साथ बातचीत हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों की समीक्षा की और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की।” 
पेन ने भी इस ऑनलाइन वार्ता को महत्वपूर्ण बताया। 
उन्होंने ट्वीट किया,“ऑस्ट्रेलिया और भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने कोविड-19 के दौरान क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने में हमारा मार्गदर्शन किया है। अक्टूबर में हमारी मुलाकात के बाद मेरे मित्र डॉ. जयशंकर से आज हमारी बहुत महत्वपूर्ण वार्ता हुई।” 

Shera Rajput