सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ‘गुजरात फ्रंटियर’ को मंगलवार को प्रशिक्षण और खेल के क्षेत्र में बल के 14 फ्रंटियर में से सर्वश्रेष्ठ चुना गया। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
इस पुरस्कार की घोषणा सीमा सुरक्षा बल के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को की गई।
बीएसएफ, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाली देश की 6,386 किलोमीटर लंबी सीमाओं का प्रहरी है।
बल की गुजरात इकाई ने एक वक्तव्य में कहा, “गुजरात फ्रंटियर को प्रशिक्षण और खेल के क्षेत्र में 14 फ्रंटियर में से सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। बीएसएफ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में महानिरीक्षक जी एस मलिक (बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर) और डिप्टी कमांडेंट (खेल) अजयवीर सिंह ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के हाथों से 2019-20 की अश्विनी ट्रॉफी स्वीकार की।”
गुजरात फ्रंटियर को दूसरी बार अश्विनी ट्रॉफी प्राप्त हुई है।
बीएसएफ की स्थापना एक दिसंबर 1965 को हुई थी।
आज यह 192 बटालियन के साथ सीमाओं की रक्षा करने वाला सशक्त बल है।


Download Android App
Download iOS App



