भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कोविड-19 के मद्देनजर बुधवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। पार्टी ने यह जानकारी दी और लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
भाजपा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि समर्थक और सदस्य नड्डा के आवास या कार्यालय के बाहर भीड़ एकत्रित न करें।
पार्टी ने कहा, “उनका (नड्डा) अनुरोध है कि आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें तथा कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करें।”


Download Android App
Download iOS App



