Operation sindoor के बाद कर्नल Sofia Qureshi को मिली धमकी, इस देश से जुड़ा है तार

Summary :

कर्नल सोफिया कुरैशी को धमकी, ऑपरेशन सिंदूर का असर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी को धमकी मिली है। उनके ससुराल पर हमले की फर्जी पोस्ट के मामले में अनीसुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जांच में पता चला कि यह पोस्ट कनाडा से किया गया था। पुलिस ने इसे झूठा बताया है और दो अन्य एक्स यूजर्स के नाम भी दर्ज किए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की दो महिला अफसरों ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। इनमें से एक कर्नल सोफिया कुरैशी हैं। सोफिया कुरैशी के ससुराल पर हमले का दावा करने वाले फर्जी पोस्ट का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुवार को केस दर्ज किया गया।

एक्स यूजर के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुराल के घर पर हमले की धमकी के बाद एक्शन लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्जी पोस्ट करने वाले अकाउंट होल्डर अनीसुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि पोस्ट भारत के बाहर से किया गया था और अनीस कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में रहता है।

केस दर्ज

केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर अनीसुद्दीन के खिलाफ सीईएन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (2) (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) और 192 (ए) (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) के तहत गलत पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित फर्जी पोस्ट को दुबारा करने के लिए मामले में 2 अन्य एक्स यूजर के नाम दर्ज किये गए है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह पोस्ट झूठी है।

दूसरे देश से किया गया पोस्ट

माना जा रहा है कि एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट भारत के बाहर से पोस्ट की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अनीस कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया का रहने वाला है। इससे पहले दिन में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) को कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

DA मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, West Bengal सरकार को तीन महीने में भुगतान का निर्देश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।