Operation Sindoor के बाद शिवसेना ने पीएम मोदी को बताया योद्धा, मुंबई में लगाए पोस्टर

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी बने शिवसेना के योद्धा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शिवसेना ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योद्धा के रूप में दर्शाते हुए पोस्टर लगाए हैं। भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए, शिवसेना ने दादर में विशेष रूप से ये पोस्टर लगाए हैं। इस अभियान के बाद पूरे देश में सेना और पीएम मोदी की प्रशंसा हो रही है।

मुंबई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई जगहों पर शिवसेना ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए पोस्टर लगाए हैं। खास तौर पर यह पोस्‍टर दादर में लगाया गया है। इस पोस्‍टर में प्रधानमंत्री मोदी को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरा देश एक स्‍वर में प्रधानमंत्री और भारतीय सेना की तारीफ कर रही है। विपक्ष ने भी इस अहम वक्त में भारतीय सेना और केंद्र सरकार के साथ खड़े रहने का वादा किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई। इसमें सैन्य अफसरों ने हवाई अटैक की जानकारी दी। एक क्लिप भी चलाई गई जिसमें अटैक से पहले और बाद की स्थिति दिखाई गई। थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से आतंकवादी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और पीओके दोनों में फैला हुआ है।”

उन्होंने बताया कि इसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले नौ लक्षित स्थानों- मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में किए गए।

वहीं, गुरुवार को केंद्र सरकार संसद के पुस्तकालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, “सरकार ने 8 मई, 2025 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में समिति कक्ष: जी-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है।”

इससे पहले 7 मई को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की। कैबिनेट मंत्रियों ने इस सफल अभियान के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया।

Operation Sindoor: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.