दरिदों ने 8वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम

Summary :

UP: आगरा में यमुना पार क्षेत्र के एक होटल में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। Highlights: दरिदों ने 8वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम रेस्तरां में फास्ट फूड खाने गई थी छात्रा रेस्तरां में फास्ट फूड खाने गई थी छात्रा पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर बताया कि छात्रा अपनी सहेलियों के साथ इस होटल के रेस्तरां में फास्ट फूड खाने गयी थी, जहां उसकी मुलाकात रसोइये टिंकू…

rape of student

UP: आगरा में यमुना पार क्षेत्र के एक होटल में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • दरिदों ने 8वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
  • बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम
  • रेस्तरां में फास्ट फूड खाने गई थी छात्रा

रेस्तरां में फास्ट फूड खाने गई थी छात्रा

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर बताया कि छात्रा अपनी सहेलियों के साथ इस होटल के रेस्तरां में फास्ट फूड खाने गयी थी, जहां उसकी मुलाकात रसोइये टिंकू गुप्ता से हुई और दोनों में दोस्ती हो गयी।

टिंकू गुप्ता ने कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म- पुलिस

पुलिस के अनुसार 15 मार्च को परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रा उस होटल में गई, जहा टिंकू गुप्ता ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को टिंकू ने अपने दोस्तों– प्रमोद और लक्की को बुला लिया तथा उन दोनों ने भी छात्रा के साथ बलात्कार किया। छात्रा होटल से किसी तरह घर पहुंची और परिवारवालों को सारी बात बतायी।

तहरीर के आधार पर तीन आरोपी सामने आये

‘ट्रांसयमुना’ के थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर के आधार पर तीन आरोपी सामने आये हैं जिनमें से टिंकू गुप्ता एवं प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरोपी लकी फरार है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News