माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा किसानों की आत्महत्या के बारे में दिये गये विवादित बयान को शर्मनाक बताते हुये इसे किसानों की बदहाली का भद्दा मजाक बताया है।
सीताराम येचुरी ने आज सिंह के बयान के बारे में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि उन्होंने किसानों के विरोध को मीडिया की सुर्खियों में आने के लिये किये गये उपक्रम बताकर किसानों की समस्याओं को ही नकार दिया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सिंह ने किसानों के आंदोलन के बारे में कहा कि मीडिया में आने के लिए कुछ किसान तरह-तरह के उपक्रम कर रहे हैं। देश में करोड़ों की संख्या में किसान हैं और उसमें कुछ किसानों का ये प्रदर्शन मायने नहीं रखता है।
इस पर सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी और उनके मंत्रियों के लिए मीडिया कवरेज ही सब कुछ है। हमारे ग़रीब और मेहनती किसानों द्वारा ख़ुदकुशी पर भी वही घटिया सोच। यह बेहद शर्मनाक और तकलीफ़देह हरकत है।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



