जम्मू : कांग्रेस की जम्मू – कश्मीर इकाई ने कहा है कि रमजान के पवित्र महीने के मद्देनजर सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान नहीं चलाये जाने के बावजूद आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में किए जा रहे लगातार हमले ‘ दुर्भाग्यपूर्ण ’ हैं। जम्मू – कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘ राजनीतिक हितों ’ की खातिर सुरक्षा बलों की कुर्बानी को नहीं पहचानने वाले लोगों की आलोचना की।
कांग्रेस प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने आतंकवादी संगठनों के हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण ’ बताया। उन्होंने कहा,‘‘प्रदेश इकाई रमजान के इस पवित्र महीने के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादी विरोधी अभियान रोके जाने के बीच कश्मीर में लगातार जारी हमलों पर चिंता जाहिर करती है।’’
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



