Ahemdabad Plane Crash: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के विमान हादसे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. मंत्रालय के अनुसार, इस दुर्घटना के बाद जांच कार्य को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है. सबसे अहम बात यह है कि दोनों ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) से आवश्यक डेटा सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है. अब विशेषज्ञों की निगरानी में उस डेटा का गहनता से जांच की जा रही है, जिससे दुर्घटना के कारणों की सटीक जानकारी निकाली जा सके.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान हादसा 13 जून 2025 को हुआ था. इसके तुरंत बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक एक्सपर्ट समिति का गठन किया. इस टीम का नेतृत्व AAIB के डायरेक्टर जनरल कर रहे हैं.
समिति में शामिल इस फील्ड के अधिकारी
इस समिति में ऐवियेशन मेडिकल एक्सपर्ट स्पेशलिस्ट , एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी, और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं, क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेरिका में निर्मित था. पूरी जांच प्रक्रिया भारत के कानूनों और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत पारदर्शिता के साथ की जा रही है.
ब्लैक बॉक्स की बरामदगी और सुरक्षा
- कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) 13 जून को दुर्घटनास्थल पर एक इमारत की छत से मिला.
- फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) 16 जून को विमान के मलबे से निकाला गया.
- इन दोनों उपकरणों को अहमदाबाद में कड़ी पुलिस सुरक्षा और CCTV निगरानी में सुरक्षित रखा गया.
- 24 जून 2025 को इन्हें भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा दिल्ली लाया गया.
- CVR दोपहर 2 बजे और FDR शाम 5:15 बजे AAIB की प्रयोगशाला पहुंचाया गया.
टेक्निकल एक्सपर्ट ने शुरू किया डेटा निकालने का काम
24 जून की शाम से ही AAIB और NTSB के टेक्निकल एक्सपर्ट ने ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने का काम शुरू कर दिया था. 25 जून को दोनों रिकॉर्डरों के मेमोरी मॉड्यूल से डेटा को सफलता पूर्वक डाउनलोड कर लिया गया. अब इन आंकड़ों की विस्तारपूर्वक जांच की जा रही है. एक्सपर्ट यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि दुर्घटना से ठीक पहले विमान में क्या गतिविधियां चल रही थीं, और क्या किसी तकनीकी खराबी या मानवीय भूल की वजह से यह हादसा हुआ.
यह भी पढ़ें-Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में एक बार फिर लहराया तिरंगा, सफल हुई शुभांशु शुक्ला की स्पेस यात्रा


Download Android App
Download iOS App




