Ahilyanagar Fake Notes: नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, 1 करोड़ रुपये जब्त

Summary :

Ahilyanagar Fake Notes: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन सदस्यों के एक गिरोह को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग एक करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। गिरोह नकली नोट बेचकर असली नोट हासिल कर लोगों को ठग रहा था। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाकर नकली नोटों का कारोबार करने वाले सदस्यों का भंडाफोड़ किया है। 1 Crore Fake Notes अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कायनेटिक चौक इलाके में एक गिरोह नकली नोटों की सौदेबाजी…

Ahilyanagar Fake Notes: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन सदस्यों के एक गिरोह को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग एक करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। गिरोह नकली नोट बेचकर असली नोट हासिल कर लोगों को ठग रहा था। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाकर नकली नोटों का कारोबार करने वाले सदस्यों का भंडाफोड़ किया है।

1 Crore Fake Notes

अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कायनेटिक चौक इलाके में एक गिरोह नकली नोटों की सौदेबाजी करने वाला है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों, इंद्रजीत पवार, दीपक भंडारकर और शरद शिंदे को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से एक करोड़ रुपए की नकली नोट बरामद किए है।

Ahilyanagar Fake Notes
Ahilyanagar Fake Notes

Maharashtra News Hindi: नकली नोटों का कारोबार

पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह न केवल नकली नोट बेचता था, बल्कि असली नोट लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश भी रच रहा था। आरोपी नकली नोटों को असली बताकर बेचते और बदले में असली नोट हासिल करते, फिर इन नोटों का इस्तेमाल अन्य ठगी की वारदातों में करते थे। अपराध शाखा ने बताया कि गिरोह के सदस्य संगठित तरीके से काम कर रहे थे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में अपने नेटवर्क को फैला रहे थे।

Ahilyanagar Fake Notes
Ahilyanagar Fake Notes

धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद नकली नोटों की जांच शुरू कर दी है जिससे यह पता लगाया जा सके कि ये नोट कहां से आए और कितने लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हुए। साथ ही, गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके ठिकानों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई से नकली नोटों के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। वहीं, पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अनजान लोगों से लेनदेन में सावधानी बरतें। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

ALSO READ: Surya Hansda Encounter: फर्ज़ी एनकाउंटर..CBI जांच की मांग, जानें कौन थे सूर्या हांसदा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।