Surya Hansda Encounter: फर्ज़ी एनकाउंटर..CBI जांच की मांग, जानें कौन थे सूर्या हांसदा

Summary :

Surya Hansda Encounter: झारखंड की राजनीति एक बार चर्चा का विषय सूर्या हांसदा एनकाउंटर से गर्मा गई है। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा को झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इसी बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने JMM सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 जून को JMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित बयान दिया गया था और अगले दिन ही सूर्या हांसदा पर केस दर्ज किया गया था। आज सदन के बाहर NDA गठबंधन के विधायकों के साथ सूर्या हांसदा फर्ज़ी एनकाउंटर मामले की CBI जांच…

Surya Hansda Encounter: झारखंड की राजनीति एक बार चर्चा का विषय सूर्या हांसदा एनकाउंटर से गर्मा गई है। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा को झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इसी बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने JMM सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 जून को JMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित बयान दिया गया था और अगले दिन ही सूर्या हांसदा पर केस दर्ज किया गया था। आज सदन के बाहर NDA गठबंधन के विधायकों के साथ सूर्या हांसदा फर्ज़ी एनकाउंटर मामले की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

Surya Hansda Encounter
Surya Hansda Encounter

Surya Hansda Encounter

अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक मामलों में शामिल हिस्ट्रीशीटर और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा को झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। बता दें कि यह अभियान बोआरीजोर पुलिस थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी के पास चलाया गया, जहां सूर्या हंसदा के छिपे होने की खबर है। बता दें कि मुठभेड़ के तुरंत बाद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके को सील कर दिया। साथ ही घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया गया था।

Surya Hansda Encounter
Surya Hansda Encounter

Surya Hansda Kon Tha

लालमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गाँव निवासी हंसदा कभी इस क्षेत्र के एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति माने जाते थे। 2019 में, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में बोरियो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वर्ष 2024 के चुनावों में टिकट न मिलने पर, उन्होंने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) का दामन थाम लिया और फिर से चुनाव लड़ा, लेकिन यह चुनाव भी वह हार गए थे।

Case in Surya Hansda

Surya Hansda पर कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हंसदा पर हिंसक हमलों से लेकर संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तक, दर्जनों केस दर्ज हैं। बता दें कि इसी वर्ष 27 मई को, पहाड़पुर स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की राजमहल परियोजना में हुई गोलीबारी में भी नाम सामने आया, जिसमें एक मशीन ऑपरेटर घायल हो गया था। साहिबगंज ज़िले में एक क्रशर मिल में ट्रकों और अन्य वाहनों को आग लगाने के एक पुराने मामले में भी आरोपी माने गये थे। 2021 में, पुलिस ने एक अन्य आपराधिक मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।