कभी नहीं होगी खून की कमी, इन 6 Super Foods का सेवन कर बढ़ाएं हीमोग्लोबिन

Summary :

Foods to Increase Hemoglobin Naturally: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आम होती जा रही हैं। इन्हीं  में से एक समस्या है शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में गिरावट आना। यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है, तो आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हमारे शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) पूरे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाती हैं। जब शरीर में यह कोशिकाएं कम होने लगती हैं या उनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, तो व्यक्ति को थकावट, कमजोरी, सांस लेने…

Foods to Increase Hemoglobin Naturally: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आम होती जा रही हैं। इन्हीं  में से एक समस्या है शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में गिरावट आना। यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है, तो आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हमारे शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) पूरे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाती हैं। जब शरीर में यह कोशिकाएं कम होने लगती हैं या उनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, तो व्यक्ति को थकावट, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में बेहद आवश्यक है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें ताकि शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित बना रहे। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को सही पोषण और संतुलित आहार के माध्यम से दूर किया जा सकता है। हम जो भोजन करते हैं उसमें अनेक ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के विकास में सहायक होते हैं, (Foods to Increase Hemoglobin Naturally) उसे तंदुरुस्त बनाए रखते हैं। हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, और हरी सब्जियां, दालें, अनार जैसे पौष्टिक फलों का सेवन आवश्यक होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से फूड आइटम्स हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें (Foods to Increase Hemoglobin Naturally)

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
विटामिन-सी से भरपूर फूड

यदि आप शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपके भोजन में विटामिन-सी से भरपूर फूड आइटम्स जरूर शामिल होनी चाहिए। आप अपनी दैनिक डाइट में संतरा, नींबू, शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर, और जामुन जैसे फलों और सब्जियों को जोड़ सकते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों में विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होती है, जो न सिर्फ हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है, बल्कि कई अन्य बीमारियों से शरीर की रक्षा भी करता है।

1. आयरन युक्त हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करें (Foods to Increase Hemoglobin Naturally)

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
हरी पत्तेदार सब्जियां

हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए पालक, सरसों, सेलेरी और ब्रोकली जैसी आयरन से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि पालक को पकाकर खाया जाए क्योंकि इसकी कच्ची पत्तियों में ऑक्सैलिक एसिड होता है, जो आयरन को शरीर में अवशोषित होने से रोकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य ज़रूरी पोषक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत होती हैं।

अगर आप नियमित रूप से अपने हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारना चाहते हैं, तो आपको इन सब्जियों को अपने रोज़ के खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।
ब्रोकली में आयरन के साथ-साथ बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, हरी सब्जियां कैलोरी में कम होती हैं और यह डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं, जिससे ये वजन घटाने और पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होती हैं।

2. अनार का सेवन करें (Natural Remedies for Anemia)

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
अनार

अनार को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। अनार का नियमित सेवन करने से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। आप अपने प्रतिदिन के आहार में अनार का रस शामिल कर शरीर में रक्त की पूर्ति कर सकते हैं।

3. खजूर खाएं (Best Diet for Iron Deficiency)

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
खजूर

खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।

4. चुकंदर को डाइट में जरूर रखें (Iron rich Foods to Increase Blood)

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
चुकंदर

जिन व्यक्तियों को एनीमिया की परेशानी होती है, उन्हें अपने भोजन में चुकंदर को ज़रूर शामिल करना चाहिए। चुकंदर में आयरन की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होती है। साथ ही इसमें पोटैशियम और फाइबर भी मौजूद होते हैं (Foods to Increase Hemoglobin Naturally) जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। चुकंदर को (Foods to Increase Hemoglobin Naturally) आप सलाद के रूप में खा सकते हैं जिससे यह स्वादिष्ट भी लगेगा और स्वास्थ्यवर्धक भी रहेगा।

5. कद्दू के बीज खाएं

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में सलाद या स्मूदी के साथ मिलाकर शामिल कर सकते हैं। इन बीजों का सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में प्रभावी साबित होता है।

6. मेवे और बीज का सेवन करें (Foods to Increase Hemoglobin Naturally)

Foods to Increase Hemoglobin Naturally
मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, अलसी और कद्दू के बीज जैसे मेवे और बीज ऐसे पौष्टिक स्नैक्स हैं जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों में आयरन, विटामिन ई और अन्य महत्वपूर्ण खनिज तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इन पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्पों को आहार में सम्मिलित करने से आपको आयरन की संतुलित खुराक मिल सकती है (Foods to Increase Hemoglobin Naturally) और शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर स्थिर बना रहता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: गर्म पानी से करें दिन की शुरुआत, बिना जिम जाए बॉडी होगी डिटॉक्स

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।