मदुरै/चेन्नई : कमल हासन पर दबाव बनाते हुये अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि एमएनएम प्रमुख को अपने उस वक्तव्य पर खेद प्रकट करना चाहिये कि ‘‘स्वतंत्र भारत का पहला उग्रवादी एक हिंदू था।’’ और चेताया कि अगर उन्होंने राज्य में शांति ‘‘भंग’’ करने का प्रयास किया तो लोग उनका बहिष्कार कर देंगे।
मक्कल नीधि मय्यम ने अन्नाद्रमुक नेता और राज्य के मंत्री राजेंद्र बालाजी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बालाजी ने अपनी टिप्पणी में हासन की जीभ कटवाने की इच्छा जाहिर की थी।
रविवार को हासन ने एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जिक्र करते हुये कहा था कि ‘‘स्वतंत्र भारत का पहला उग्रवादी एक हिंदू था।’’
23 मई PM मोदी की विदाई का दिन होगा – राहुल
उनकी इस टिप्प्णी को लेकर भाजपा और अन्नाद्रमुक ने कड़ी आलोचना की थी जबकि कांग्रेस और द्रमुक ने हासन का बचाव किया था।
अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और मत्स्य पालन मंत्री डी.जयकुमार ने गुरूवार को मदुरै में कहा कि हासन का बयान अस्वीकार्य है और उनसे कहा कि वह ‘विष के बीज न बोएं’’
जयकुमार ने कहा कि तमिलनाडु एक शांतिप्रिय राज्य है और शांति भंग करने के किसी भी व्यक्ति के प्रयास पर लोग उसका बहिष्कार कर देंगे।
तमिलनाडु में उपचुनाव अरवाकुरूची विधानसभा सीट पर हो रहा है और यहां 19 मई को वोट डाले जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



