ममता बनर्जी ने BJP पर लगाया आरोप, कहा – वोट के लिए पैसे बांट रही है बीजेपी

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोट के लिए पैसे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा वोट के लिए पैसे बांट रही है और उसके एक उम्मीदवार को पैसे के साथ पकड़ भी गया था।

सुश्री बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के एक सहयोगी को करोड़ रुपये के साथ पकड़ गया था और उसने यह कबूल किया था कि इसका इस्तेमाल चुनाव के लिए किया जाएगा। वे अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और चुनाव आयोग भी उनके खिलाफ उंगली नहीं उठा सकता है।’’

चुनाव आयोग अपनी स्वतंत्रता खो चुका है, नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा हो : सुरजेवाला

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा और इसके नेताओं को यह साबित करना होगा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा तोड़ है। अगर वे यह साबित नहीं कर पाए तो उन्हें सजा भुगतनी पड़गी। वे बाहर से गुंडे लेकर आए हैं जो नियमित रूप से परेशानी का कारण बनते हैं।’’

उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने प्रतिमा तोड़ जाने को लेकर एक बार भी खेद प्रकट नहीं किया।

Desk Team