अरावकुरिची (तमिलनाडु) : कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल निधि मैयम की एक जनसभा में दो अज्ञात लोगों ने मंच पर कथित तौर पर अंडे और पत्थर फेंके जिसके कारण तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस बीच, कोयंबटूर जिला पुलिस ने शुक्रवार को सुलूर उपचुनाव में प्रचार करने के लिए अभिनेता को अनुमति देने से इंकार कर दिया।
भाजपा के पूर्व सांसद समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल
अरावकुरिची में घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना उस समय घटी जब हासन अपना भाषण समाप्त करके मंच से नीचे उतर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सुरक्षित ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



