AIMIM End With Humayun Kabir Party: पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले एक बड़ा खेला हो गया है जिससे राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। कबीर से जुड़े बयानों और खुलासों के बाद यह घोषणा की गई है, जिनके बारे में AIMIM का कहना है कि इनसे “मुसलमानों की अखंडता” को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं।
एक कड़े बयान में पार्टी ने कहा कि वह “ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती जिससे मुसलमानों की अखंडता पर सवाल उठे” और पुष्टि की कि उसने तुरंत प्रभाव से गठबंधन समाप्त कर दिया है।
वायरल स्टिंग वीडियो
हुमायूं कबीर की वायरल स्टिंग वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को पद से हटाना है साथ ही यह कहते हुए भी नजर आ रहे है कि उनकी पार्टी जीत जाएगी तो वह बंगाल के उपमुख्मंत्री बन सकते है। बता दें कि आम जनता उन्नयन पार्टी’ (AJUP) के चेयरमैन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर का यह लगभग 19 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 1000 करोड़ की डील और सत्ता परिवर्तन पर गहनता से चर्चा की गई है। TMC ने यह वीडियो शेयर किया है।
AIMIM End With Humayun Kabir Party: हुमांयू कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ा

AIMIM ने कहा कि हुमायूं कबीर के खुलासों ने दिखाया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज से AIMIM ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है।
किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज मिले। हम बंगाल का चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।
बंगाल में कब होगा चुनाव?
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बढ़े विवाद प्रस्ताव के बाद हुमायूं कबीर को टीएमसी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को निर्धारित है।


Download Android App
Download iOS App




