भारत में जब भी कोई आतंकी हमला होता है तो PAK को चिंतित होना चाहिए : वायु सेना प्रमुख

Summary :

वायु सेना प्रमुख ने कहा, बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक की तैयारी हमारी 24 घंटे रहती है लेकिन यह कार्रवाई हमें करनी है या नहीं यह दुश्मन पर निर्भर करता है।

भारतीय वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने सोमवार को कहा कि भारत में जब भी कोई आतंकी हमला होता है तो पाकिस्तान चिंतित होना चाहिए और पाकिस्तान इन चिंताओं से बाहर निकलना है तो भारत में उसको आतंकवाद रोकना होगा। उन्होंने कहा, बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक की तैयारी हमारी 24 घंटे रहती है लेकिन यह कार्रवाई हमें करनी है या नहीं यह दुश्मन पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा, पाकिस्तान की तरफ से होने वाली हर गतिविधि का हमारी सेना बखूबी जवाब दे रही है। पीओके में पाकिस्तान की जो हवाई गतिविधियां बढ़ी हैं उसको हम मॉनिटर कर रहे हैं। जब भी हमारी धरती पर कोई आतंकवादी हमला होता है, तो उन्हें चिंतित होना चाहिए और वे सही चिंतित थे। यदि उन्हें इन चिंताओं से बाहर निकलना है तो भारत में आतंकवाद को रोकना होगा।

डोडा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ताहिर अहमद सहित हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकियों को किया ढ़ेर

वायुसेना प्रमुख ने आगे कहा, यदि स्थिति की मांग है, तो निश्चित रूप से, भारतीय वायु सेना की बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक की तैयारी 24×7 घंटे रहती है, लेकिन यह कार्रवाई हमें करनी है या नहीं यह दुश्मन पर निर्भर करता है। वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने लद्दाख में चीन की तरफ से हुए अतिक्रमण पर भी जवाब दिया। 
उन्होंने कहा कि कुछ गतिविधियों को नोटिस किया गया है जो साधारण नहीं हो सकता था। जब भी ऐसी चीजें होती हैं, हम बारीकी से निगरानी करते हैं और आवश्यक कार्रवाई करते हैं। इन मुद्दों पर अनावश्यक चिंता का कोई कारण नहीं है। बता दें कि चीन ने लद्दाख के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी नापाक हरकतें तेज कर दी हैं। वहीं कुछ दिनों पहले सिक्किम सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प भी हुई थी।

Desk Team