मजदूरों को घर पहुंचाने में लगाएं संसाधन तभी बनेगा देश ‘आत्मनिर्भर’ : मायावती

Summary :

मायावती नेकहा कि “सरकारों से अपील है कि मानवता व इंसानियत के नाते भी घर वापसी कर रहे गरीब प्रवासी मजदूर को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में सरकारी शक्ति व संसाधन का पूरा इस्तेमाल करें, क्योंकि देश इनके ही बल पर ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा।”

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को सभी राज्य सरकारों से कहा कि प्रवासी मजदूरों को इंसानियत के नाते घर पहुंचाने में सरकारी शक्ति व संसाधन इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बल पर ही देश ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि “सरकारों से अपील है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवता व इंसानियत के नाते भी घर वापसी कर रहे गरीब प्रवासी मजदूर परिवारों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में सरकारी शक्ति व संसाधन का पूरा इस्तेमाल करें, क्योंकि देश इनके ही बल पर ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा।”

कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के नियमों में दी अनेक छूट, इन पाबंदियों से मिली लोगों को राहत

इससे पहले उन्होंने कहा कि “औरैया की भीषण दुर्घटना में मारे गए मजदूरों व घायलों को इकट्ठा ट्रक में भरकर उनके घर भेजने की हृदयहीनता पर उभरा जन आक्रोश उचित ही है। इससे साबित होता है कि सीएम के निर्देशों को गंभीरता व संवेदनशीलता से नहीं लिया जा रहा है। अति-दु:खद। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।”
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि देश में अभी भी हर जगह लाखों गरीब प्रवासी मजदूर परिवारों की बर्बादी, बदहाली व भूख-प्यास आदि के दृश्य मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। खासकर ऐसे महाविपदा के समय में इन लोगों पर पुलिस व प्रशासन की बर्बरता को रोकना केन्द्र व राज्य सरकारों के लिए बहुत जरूरी है।

Desk Team