भारतीय वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को देश की सामूहिक जीत बताया, जिसमें सेना और हर भारतीय का योगदान है। उन्होंने सलमान खान के डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार कमिट करने के बाद पीछे नहीं हटते। इस बयान पर CII समिट में जोरदार तालियां बजीं।
भारतीय वायुसेना ने हाल ही में अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली में आयोजित CII (कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) की सालाना बिजनेस समिट में वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने इस ऑपरेशन को देश की सामूहिक जीत बताया और कहा कि इसमें सेना के साथ-साथ हर भारतीय का योगदान है। उन्होंने सलमान खान के मशहूर डायलॉग का ज़िक्र करते हुए कहा – “एक बार जो हमने कमिट कर दिया, फिर हम अपने आप की भी नहीं सुनते।” यह सुनते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले एयरफोर्स चीफ
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी योजना और सटीक रणनीति के साथ अंजाम दिया गया। इसमें सभी सुरक्षा एजेंसियों और सेनाओं का जबरदस्त कोऑर्डिनेशन रहा। उन्होंने कहा,“जब देशवासी साथ हों और जब सच हमारे साथ हो, तो हर काम खुद-ब-खुद हो जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि युद्ध की प्रकृति बदल रही है और हर दिन नई तकनीकों की खोज की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया है कि भारत किस दिशा में बढ़ रहा है और आगे क्या ज़रूरतें होंगी।
‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि
एयरफोर्स प्रमुख ने स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर खास ज़ोर देते हुए कहा कि सेना और उद्योगों के बीच आपसी भरोसे और तालमेल की बदौलत यह संभव हो पाया है। “हमने सिर्फ ‘मेक इन इंडिया’ कहा नहीं, बल्कि करके दिखाया है।” उन्होंने देश के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा – “हमें ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ की भावना से काम करना है। एक बार जो हमने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।”
Agniveer’s Life : ऐसा होता है वायुसेना में अग्निवीरों का जीवन | Airforce |
पीओके एक दिन भारत में शामिल होगा
CII समिट में वायुसेना प्रमुख और रक्षा मंत्री के बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद और सुरक्षा के मामलों में कड़े फैसले और स्पष्ट रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। सलमान खान का डायलॉग जब वायुसेना प्रमुख की जुबान से निकला, तो वह देशभक्ति और संकल्प का प्रतीक बन गया।


Download Android App
Download iOS App



