मध्य भारत के एक वायुसेना अड्डे पर मिग-21 बाइसन के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई। वायुसेना ने ट्वीट किया कि विमान ने एक लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गया, जिसमें ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की जान चली गई।

हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ शुरू की गई है। वायुसेना ने कहा, ‘‘मध्य भारत में एक वायुसेना अड्डे पर लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरते समय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’


Download Android App
Download iOS App



