Air India Plane Crash: दो बार बदली गई थी फ्यूल स्वीच यूनीट, फिर भी फेल हुआ फ्यूल स्वीच

Summary :

Air India Plane Crash: Air India का विमान AI171 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी थी तभी उड़ान भरने के बाद विमान बिल्डिंग से टकरा कर क्रैश हो गया था। इस भयावह हादसे में 260 लोग की मौत हो गई। बता दें कि 260 लोगों में से 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 लोग जमीन पर थे। कुछ ही पल में सभी की दर्दनाक मौत हो गई थी। प्लेन क्रैश की घटना के बाद AAIB ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार विमान के दोनों इंजन बंद होने…

Air India Plane Crash: Air India का विमान AI171 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी थी तभी उड़ान भरने के बाद विमान बिल्डिंग से टकरा कर क्रैश हो गया था। इस भयावह हादसे में 260 लोग की मौत हो गई। बता दें कि 260 लोगों में से 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 लोग जमीन पर थे। कुछ ही पल में सभी की दर्दनाक मौत हो गई थी। प्लेन क्रैश की घटना के बाद AAIB ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार विमान के दोनों इंजन बंद होने की वजह से प्लेन क्रैश हुआ था और फ्यूल स्वीच रन से Cut OFF पर चला गया था।

FAA का बयान आया सामने

AAIB ने इस विमान हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए है जिससे विमान हादसे की जांच पर भी सवाल उठने लगे है। अब एजेंसी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी बयान जारी कर दिया है। इस बयान के अनुसार बोइंग विमान का TCM वर्ष 2019 और वर्ष 2023 में बदला गया था। बता दें कि वर्ष 2019 में बोइंग ने TCM बदलने का निर्देश दिया था। अब AAIB और FAA ने रिपोर्ट में जारी कर दिया है कि अब बोइंग जहाजों के फ्यूल स्विच सुरक्षित है।

TCM कैसे काम करता है

विमानों के इंजन में फ्यूल के साथ हवा के बहाव को बनाए रखने में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TCM) मदद करता है। साथ ही विमानों के इंजन में बनने वाली बिजली उत्पादन को भी कंट्रोल करके रखता है। बता दें कि फ्यूल स्विच का कंट्रोल भी TCM कंट्रोल करता है।

पायलटों की बातचीत

रिपोर्ट में क्रैश हुए विमान की जानकारी के साथ ही कॉकपिट में पायलटों की बातचीत सामने आई है। बता दें कि इस दौरान एक पायलट को दूसरे से पूछते हुए सुना गया कि तुमने कटऑफ क्यों किया?” जिस पर दूसरे पायलट नें जवाब दिया की यह मैंने नहीं किया। जिससे माना जा रहा है कि फ्यूल स्विच बंद हो गया था और दोनों इंजन फेल हो गए थे।

ALSO READ: Air India Plane Crash: आखिरी समय तक किया विमान बचाने का संघर्ष, पल भर में गई 260 जानें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।