कोरोना वायरस : वुहान से भारतीयों को निकालने के लिए आज एयर इंडिया का एक और विमान होगा रवाना

Summary :

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, “एक अन्य विमान आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से वुहान के लिए रवाना होगा। इस विमान में डॉक्टरों की टीम भी होगी।

कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में बढ़ते जा रहा है। इस बीच एयर इंडिया ने कहा है कि चीन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान से भारतीयों को निकालने के लिए एक और विशेष विमान शनिवार दोपहर दिल्ली हवाईअड्डे से रवाना होगा।
इससे कुछ ही घंटों पहले 324 यात्रियों को लेकर लौटा पहला विमान राष्ट्रीय राजधानी में उतरा था। वुहान, कोरोना वायरस प्रकोप का केंद्र है। इस वायरस के चलते चीन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, “एक अन्य विमान आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से वुहान के लिए रवाना होगा। इस विमान में डॉक्टरों की टीम भी होगी लेकिन चालक दल के सदस्य और विमान अलग होगा। बचाव टीम की अगुवाई एक बार फिर एयर इंडिया के परिचालन निदेशक, कैप्टन अमिताभ सिंह करेंगे।”

PM मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर दी बधाई

बता दें पहला विमान वुहान से 324 यात्रियों को निकाल कर लाया था। उसमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच डॉक्टरों की टीम, एक पराचिकित्सक, कॉकपिट चालक दल के पांच सदस्य और कैबिन चालक दल के 15 सदस्य थे। एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि इन 324 यात्रियों में 211 छात्र, 110 पेशेवर और तीन नाबालिग शामिल थे। 

Desk Team