शोक संतप्त परिवारों के लिए राहत का कदम उठाते हुए एयर इंडिया ने ‘फ्लैट रेट’ यानि ‘समान दर’ पर खाड़ी के छह देशों से पार्थिव शरीर को वापस लाने का फैसला किया है। खाड़ी के देशों में भारतीय प्रवासियों की अच्छी-खासी आबादी है।
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय से चर्चा के बाद हमने फैसला किया है कि हम खाड़ी के छह देशों से पार्थिव शरीर को लाने के लिए फ्लैट रेट (एक दर) लेंगे। हम जितना शुल्क लेते हैं, उसकी तुलना में यह फ्लैट रेट 40 प्रतिशत कम होगा।’’
शिवसेना के साथ गठबंधन पर भाजपा ने कहा… थोड़ा इंतजार कीजिए
उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर को लाने के लिए फ्लैट रेट की यह सुविधा फिलहाल खाड़ी के छह देशों के लिए उपलब्ध होगी। संयुक्त अरब अमीरात के लिए 1500 दिरहम, सऊदी अरब के लिए 220 सऊदी रियाल, कतर के लिए 2,200 कतरी रियाल, बहरीन के लिए 225 बहरीनी दिनार, ओमान के लिए 160 ओमानी रियाल और कुवैत के लिए 175 कुवैती दिनार शुल्क लगेंगे।
वर्तमान मुद्रा विनिमय दर के मुताबिक, भारतीय मुद्रा में फ्लैट रेट के तहत संयुक्त अरब अमीरात के लिए 29000 रूपये, सऊदी अरब के लिए 41,800 रूपये, कतर के लिए 43,000 रूपये, बहरीन के लिए 42,500 रूपये, ओमान के लिए 29,500 रूपये और कुवैत के लिए 40,900 रूपये लगेंगे।
एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि ये सेवा अन्य देशों के लिए भी लागू की जा सकती है जहां पर भारतीय प्रवासियों की अच्छी खासी आबादी है ।


Download Android App
Download iOS App



