जींद में JJP सुप्रीमो Ajay Chautala की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Summary :

Ajay Chautala: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ( Ajay Chautala ) शुक्रवार को बाल-बाल बचे। दरअसल, जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर आई नील गाय से उनका वाहन टकरा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। Highlights:  जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त जींद के नरवाना क्षेत्र में अचानक आई नील गाय से टकराई कार अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला भी थी हादसे के मौजुद चंडीगढ़ जाते वक़्त हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब चौटाला ( Ajay Chautala ) सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे।…

Haryana

Ajay Chautala: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ( Ajay Chautala ) शुक्रवार को बाल-बाल बचे। दरअसल, जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर आई नील गाय से उनका वाहन टकरा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Highlights: 

  • जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
  • जींद के नरवाना क्षेत्र में अचानक आई नील गाय से टकराई कार
  • अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला भी थी हादसे के मौजुद

चंडीगढ़ जाते वक़्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब चौटाला ( Ajay Chautala ) सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि जजपा नेता की कार शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब नरवाना पहुंची तब अचानक एक नील गाय कार के सामने आ गई जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का शीशा टूट गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना में नील गाय की मौत हो गई।

घटना के बाद दूसरे वाहन से हुए रवाना Ajay Chautala

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और चौटाला ( Ajay Chautala ) दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार में चौटाला के साथ उनकी पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं।
Image

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News