सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य सरकार ने कोई नई परियोजना शुरू नही की, केवल सपा सरकार के दौरान किये कामों का शिलान्यास कर रही है।
अखिलेश यादव ने विदेश से लौटने के बाद गुरूवार को पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ राजनीतिक घटनाचक्र और भावी रणनीति पर भी चर्चा की।
उन्होने कहा कि सपा सरकार के कामों का ही भाजपा शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। सपा सरकार को बदनाम कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सपा सरकार ने बलिया-बिहार बार्डर तक उसके विस्तार की योजना बनाई थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे गाजीपुर तक सीमित कर दिया है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने इस योजना के क्रियान्वयन में जानबूझकर देरी की क्योंकि इसकी शुरूआत सपा ने की थी। इसकी निर्माण लागत कई गुना ज्यादा बढ़ गई। मेट्रो परियोजना तथा गाजियाबाद की एलीवेटेड सड़क के उद्घाटन का भाजपा उद्घाटन कर दिया। भाजपा सरकार अभी तक अपनी कोई जनहित की योजना लागू नहीं कर पाई है। सैमसंग को मोबाइल प्लांट लगाने की जमींन भी सपा सरकार के रहते दी गयी थी।
अखिलेश यादव ने बताया कि कानपुर से आए लोगों ने बताया कि जीएसटी की मार से कानपुर का कूलर उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापारी समाज बुरी तरह परेशान है। भाजपा सरकार के समय कानून व्यवस्था चौपट हैं। जेल कें अंदर भी हत्याएं हो रही हैं।
महिलाओं और बच्चियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। युवा कुंठित है। उनको रोजगार के सपने दिखाए गए थे लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अराजकता है। यूपी डायल 100 सेवा की प्रशंसा विदेशों में भी हुई थी। सपा सरकार की इस सेवा को बदनाम किया गया। भाजपा सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। लोगों ने भाजपा राज में उत्पीड़न किए जाने की भी शिकायत की।
पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में मो0 आजम खाँ, रामगोविन्द चौधरी, अहमद हसन, राजेन्द, चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस। यादव, नरेन्द, वर्मा, अबरार अहमद, शशांक यादव, उदयवीर सिंह, राजेश यादव, संतोष यादव सनी, रामवृक्ष यादव, आनन्द भदौरिया, अरविन्द प्रताप सिंह, फरीद अहमद किदवाई राजनीतिक चर्चा में शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



