अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तंज , बोले – पहले दिन ही लखनऊ मेट्रो हुई ब्रेकडाउन

Summary :

NULL

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी लेकिन भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप हो गई ।

आज अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में किया और कहा कि लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप !’

आपको बता दे कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेट्रो का उद्घाटन किया। जिसके बाद बुधवार से यह आम लोगों के लिए शुरू कर दी गई। लेकिन पहले ही दिन मेट्रो में खराबी आ गई। दुर्गापुरी और मवईया के बीच मेट्रो में खराबी आ गई। जहां से पैसेंजर्स को निकाला गया । बाकी चारों मेट्रो ऑपरेशनल हैं। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो 20 मिनट के लिए आलमबाग में फंस गई।

बुधवार को मेट्रो आम जनता के लिए सुबह 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के लिए चली। यह करीब एक घंटे तक आलमबाग स्टेशन पर खड़ी रही और बाद में इसे ले जाने के लिए दूसरी मेट्रो बुलानी पड़ी। इस दौरान मेट्रो में फंसे यात्रियों को सीढ़ी की मदद से उतारा गया। करीब एक घंटे तक मेट्रो में फंसे रहने के बाद ये लोग जब बाहर आए तो उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था।

Desk Team