Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Controversy : अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब हो गए हैं।
सपा प्रमुख ने इस पूरे मामले को मंदिर ट्रस्ट के लिए बेहद शर्मनाक बताते हुए अदालत से इस पर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेने की अपील की है।
एक्स पर किया पोस्ट

यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है।’
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
Mahant Dinendra Das Ram Temple Dispute Statement : ट्रस्टी का पलटवार
चढ़ावे की रकम को लेकर छिड़े इस बड़े सियासी विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है, ‘हमको राम जी की परंपरा पर विश्वास है। जो भी अगर उसमें किसी प्रकार का कुछ होगा तो राम जी स्वयं उसका निर्णय देंगे। उसको राम जी दंड दे देंगे।’
Ayodhya, Uttar Pradesh: Reacting to a tweet by Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav regarding allegations of misuse of donation funds at the Ram Janmabhoomi Ram Temple, Trustee, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Mahant Dinendra Das says, “…If anyone has done anything… pic.twitter.com/gBH4TlFFKO
— IANS (@ians_india) June 7, 2026
उन्होंने आगे कहा, “अधिकारियों और सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह हमें स्वीकार्य है। अगर कोई गलती हुई है, तो वह सामने आ जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदार लोग लगातार परिणामों का सामना करते रहेंगे…”






















