अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने हारिस उर्फ कट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने हारिस को छह से सात गोलियां मारी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा इलाके में शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे घटी। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मौत
बता दें कि अलीगढ़ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। आए दिन हो रही गोलीबारी और हत्याओं से जनता डरी हुई है। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक अपराधियों का आतंक जारी रहेगा? शहरवासियों ने मांग की है कि बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा न हो।
मृतक के रिश्तेदार खालिद के मुताबिक, हारिस मरघट चौराहे से तड़के रमजान रखने से पहले सहरी के वक्त पर स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलकर अपने घर लौट रहा था। उसके अन्य साथी भी अपने-अपने घर चले गए थे। तभी घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हारिस लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाशों ने तब तक गोलियां चलाईं जब तक उन्हें खुद युवक की मौत का यकीन न हो गया। वहीं, गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।
जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं। हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों को गोलियां बरसाते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि हारिस का किसी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद तेलीपाड़ा इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। अधिकारी लगातार घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। इस हत्या के पीछे जो भी अपराधी हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि अलीगढ़ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। आए दिन हो रही गोलीबारी और हत्याओं से जनता डरी हुई है। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक अपराधियों का आतंक जारी रहेगा? शहरवासियों ने मांग की है कि बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा न हो।


Download Android App
Download iOS App



