एकीकृत अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए 1640 करोड़ आवंटित

Summary :

NULL

भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि एकीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन योजना में 6 क्लस्टर को 1640 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गये हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश के सभी 378 नगरीय निकायों को 26 क्लस्टर में विभाजित किया गया है। इन क्लस्टर्स में पीपीपी मोड पर एकीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन योजना प्रारम्भ की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 60 मेगावॉट विद्युत तथा जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा। इस सम्पूर्ण परियोजना के लिये 3200 करोड़ रुपये का प्रावधान है। श्रीमती सिंह ने बताया कि कटनी क्लस्टर में 5 नगरीय निकायों को सम्मिलित किया गया है। इन निकायों में कचरे का संकलन कर खाद बनाने का संयत्र स्थापित किया जाएगा।

इसी प्रकार सागर क्लस्टर में 11 नगरीय निकायों को सम्मिलित करते हुए 70.54 करोड़ रुपये की लागत खाद संयत्र, जबलपुर नगर क्षेत्र में 178 करोड़ रुपये लागत से कचरे से विद्युत उत्पादन ईकाई स्थापित की जाएगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि भोपाल क्लस्टर में 8 नगरीय निकायों को सम्मिलित करते हुए 465.76 करोड़ रुपये लागत से विद्युत उत्पादन इकाई की स्थापना की जाएगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team