सहकारिता विभाग में एनसीडीसी प्रकोष्ठ होगा गठित

Summary :

NULL

भोपाल : सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारिता विभाग में एनसीडीसी प्रकोष्ठ का गठन किया जायेगा। यह प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से प्रदेश की सहकारी संस्थाओं के विभिन्न प्रोजेक्टस को क्रियाशील बनाने के लिये समन्वय का कार्य करेगा। श्री सारंग ने यह बात सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश में सहकारिता के समन्वित विकास विषयक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि झाबुआ में कड़कनाथ मुर्गा पालन की सहकारी समितियों की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों को भी स्थानीय उत्पाद और उसकी मार्केटिंग की संभावनाओं के आधार पर सोसायटी बना कर व्यवसाय से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में टमाटर और धार जिले में प्याज के संग्रहण, भण्डारण तथा प्रोसेसिंग से जुड़ी सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। इन उत्पादों की मार्केटिंग के लिये बड़ी कम्पिनियों से एमओयू किया जायेगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team