इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) के कार्यपालन यंत्री कार्यालय में पदस्थ स्थापना शाखा के लिपिक को आज आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों के अनुसार रेवेन्यू नगर निवासी पीएचई के लिपिक रामकुमार पुरोहित के खिलाफ वहीं पदस्थ ड्राइवर राजकुमार सिंह ने एक शिकायत की थी।
शिकायत में कहा गया था कि उसके भविष्य निधि में जमा ढाई लाख रुपये निकलवाने के एवज में लिपिक रामकुमार 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर आज लोकायुक्त टीम ने लिपिक को ड्राइवर से रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



