नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतुष्ट केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पार्टी की ओर से बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। भाजपा की ओर से घोषित सूची में गिरिराज सिंह को उनकी वर्तमान सीट नवादा की बजाए बेगूसराय सीट से टिकट दिया गया था। इसके कारण वह असंतुष्ट थे।
श्री @girirajsinghbjp बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।
मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।’’ शाह ने कहा, ‘‘ मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ।’’ मंगलवार को गिरिराज सिंह ने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व अगर मुझे विश्वास में ले लेता तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती, इसने मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है ।
गौरतलब है कि नवादा सीट राजग में सीटों के बंटवारे के तहत लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में चली गई है । वहीं बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह का मुकाबला भाकपा के कन्हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन से है ।


Download Android App
Download iOS App



