भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की। शाह गुजरात की यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पौत्री थी। उन्होंने गिर-सोमनाथ जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पूजा की।
पार्टी प्रवक्ता प्रशांत वाला ने बताया कि अपनी गुजरात यात्रा के तहत शाह अहमदाबाद स्थित अपने आवास में अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक दिन बिताएंगे। उसके बाद वह रविवार को दिल्ली लौट जाएंगे।
शाह श्री सोमनाथ ट्रस्ट के न्यासी भी हैं। यही ट्रस्ट मंदिर के मामलों का प्रबंधन करता है। गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शाह की यह यात्रा सातवें चरण के मतदान के एक दिन पहले हुई है। लोकसभा चुनावों के लिये मतगणना 23 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App




