केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को गुजरात के एक दिवसीय निजी दौरे पर रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह एक सप्ताह में दूसरी बार अपने गृह राज्य की यात्रा करेंगे। यहां वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे।
भाजपा के एक नेता ने कहा कि गृह मंत्री मंगलवार रात अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतरेंगे और उम्मीद है कि बुधवार को यहां अपने आवास पर रुकेंगे। सूत्रों ने कहा कि हालांकि शाह निजी यात्रा पर हैं लेकिन उम्मीद है कि गांधीनगर से सांसद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने आवास पर पार्टी नेताओं और सरकारी अधिकारियों से मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



