अमित शाह बोले- चार महीने में बनेगा गगनचुंबी राममंदिर

Summary :

शाह ने कहा, ‘‘मैं चुनौती देता हूं कि वह (सिब्बल) जितना जोर लगाना चाहे लगा लें। अयोध्या में चार माह में आसमान को छूने वाले (गगनचुंबी) राममंदिर का निर्माण होगा।’’

जबलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि चार महीने में अयोध्या में गगनचुंबी राममंदिर का निर्माण हो जाएगा। 
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर भाजपा के देशव्यापी ‘जनजागरण अभियान’ के अंतर्गत जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल अदालत में कहते हैं कि राममंदिर नहीं बनना चाहिए। 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुनौती देता हूं कि वह (सिब्बल) जितना जोर लगाना चाहे लगा लें। अयोध्या में चार माह में आसमान को छूने वाले (गगनचुंबी) राममंदिर का निर्माण होगा।’’ 

Desk Team