केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक बैठक की और माना जाता है कि इसमें राज्य के मूल लोगों को संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
यह बैठक असम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच हुई।
एक अधिकारी ने कहा कि माना जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने असम के मूल लोगों को 1985 के असम समझौते के अनुरूप संवैधानिक संरक्षण देने के बारे में चर्चा की।
हालांकि, दो घंटे चली इस बैठक की विस्तृत जानकारी तत्काल ज्ञात नहीं हो सकी। इस बैठक में असम के वित्तमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



