Justice Abhijit Ganguly News: कलकत्ता हाई कोर्ट के चर्चित जस्टिस अभिजीत गांगुली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसका कारण है कि उन्होंने जस्टिस पद से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया है। 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे अभिजीत गांगुली।
Highlights
- बीजेपी में शामिल होंगे अभिजीत गांगुली
- 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे अभिजीत गांगुली
- तमलुक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है अभिजीत गांगुली
बीजेपी में शामिल होंगे अभिजीत गांगुली
जस्टिस गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा की बीजेपी आलाकमान तय करेगा की में कहा से चुनाव लडूंगा। 7 मार्च को अभिजीत गांगुली बीजेपी में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें बीजेपी की तरफ से तमलुक लोकसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है।
अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रहते थे अभिजीत गांगुली
जस्टिस गांगुली पहले भी अपने फैसले, टिप्पणी और कामकाज के तरीके को लेकर चर्चा में रहे चुके है। 61 साल के गांगुली ने पिछले ढाई सालों में 95 आदेश दिए हैं, जिनमें राज्य में चर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार की केंद्रीय एजेंसियों से जांच से लेकर मनरेगा और अन्य केंद्रीय फंड में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच भी शामिल है। इसकी वजह से वह राज्य सरकार की आंखों में हमेशा किरकिरी बने रहे है।
कोलकाता हाईकोर्ट के जज थे अभिजीत गांगुली
साल 2018 में कोलकाता हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्त हुए थे। 2020 में उनकी नियुक्ति स्थाई हुई थी। तब से जस्टिस गांगुली हाईकोर्ट में ही अपनी सेवा दी। हाजरा कॉलेज से लॉ की पढ़ाई करने वाले जस्टिस गांगुली राज्य सेवा के अधिकारी भी रहे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App




