अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से कई दिग्गज सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पहले दिन रिहाना ने अपने कॉन्सर्ट से महफिल में चार-चांद लगाया वही दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों के डांस परफॉर्मेंस ने धमाल मचा दिया।
- शाहरुख खान से नाराज हुए राम चरण के फैंस
- राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसीन ने बीच में छोड़ी अंबानी की पार्टी
प्री-वेडिंग के दूसरे दिन सबसे यादगर पल था बॉलीवुड के तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का एक साथ स्टेज पर डांस करना। तीनों ने एक साथ अपने डांस से स्टेज पर आग लगा दी। उन्होंने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू नाटू पर भी डांस किया। पर शाहरूख खान का एक मजाक अब विवादों में छा गया।
क्या था शाहरुख़ का मजाक?
शाहरुख ने साउथ एक्टर राम चरण को स्टेज पर बुलाया। यूं तो चारों ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगा दिया, लेकिन शाहरूख खान का एक मजाक अब विवादों में छा गया। दरअसल, किंग खान ने राम चरण को कहा था, “इडली वड़ा राम चरण कहां है तू।” शाह रुख खान के इस बयान से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसीन भी काफी खफा हो गईं। वह SRK की बात से इतनी नाराज हुईं कि पार्टी छोड़कर बाहर चली गई थीं।
जेबा हसीन ने जाहिर की नाराजगी
राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “भेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू? इसके बाद मैं वहां से चली गई। राम चरण जैसे सितारे के प्रति इतना अपमान।” जेबा हसीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट कर मेगा फैमिली का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा, “यह दुख की बात है कि साउथ इंडियन स्टार्स और आर्टिस्ट वगैरह को इतनी इज्जत नहीं दी जाती है, जितना हम डिजर्व करते हैं। यह फनी है कि लोग हमें कम सैलरी देना चाहते हैं, क्योंकि हम साउथ इंडिया से हैं। जबकि उसी चीज के लिए ट्रिपल अमाउंट की सैलरी वे दिल्ली या मुंबई के आर्टिस्ट को देने के लिए ओके हैं।” जेबा ने आगे कहा, “मैं मेगा फैमिली की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमेशा साउथ इंडियन कम्युनिटी को सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे चमकने का मौका दिया और मुझे उतनी सैलरी दी, जितनी वे मुंबई या दिल्ली की टीम को देते हैं।”
फैंस ने किया रिएक्ट
जेबा हसन के दावे के बाद राम चरण के फैंस ट्विटर पर शाहरुख खान की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एक साउथ इंडियन डायरेक्टर ने उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी है और वह राम चरण को इडली कहकर दक्षिण भारतीयों के प्रति नस्लवादी व्यवहार कर रहे हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख खान ने यह सही नहीं किया।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘साउथ के राम चरण को इडली कहना उनके प्रति नस्लवादी व्यवहार करना है।’


Download Android App
Download iOS App





