यात्रियों को भा रही अमृत भारत की सेवाएं, 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ रही ट्रेनें

Summary :

Amrit Bharat Express: अपनी किफायती व हाईटेक सुविधाओं के चलते अमृत भारत ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। हालात ये है कि ये ट्रेन 100 फीसदी आक्यूपेंसी के साथ पटरियों पर सरपट दौड़ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि अमृत ​​भारत ट्रेन को यात्रियों की खूब सराहना मिल रही है और इन ट्रेनों बीते 10 मार्च तक 100 फीसदी आक्यूपेंसी रही। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तेज रफ्तार व बेहतर सुरक्षा मानकों के साथ साथ अपनी हाईटेक सुविधाओं के चलते ये ट्रेन यात्रियों को खूब पसंद आ रही है।…

Amrit Bharat Express: अपनी किफायती व हाईटेक सुविधाओं के चलते अमृत भारत ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। हालात ये है कि ये ट्रेन 100 फीसदी आक्यूपेंसी के साथ पटरियों पर सरपट दौड़ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि अमृत ​​भारत ट्रेन को यात्रियों की खूब सराहना मिल रही है और इन ट्रेनों बीते 10 मार्च तक 100 फीसदी आक्यूपेंसी रही। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तेज रफ्तार व बेहतर सुरक्षा मानकों के साथ साथ अपनी हाईटेक सुविधाओं के चलते ये ट्रेन यात्रियों को खूब पसंद आ रही है।

बता दें कि कम और मध्यम आय वाले परिवारों को परिवहन के किफायती साधन उपलब्ध कराने के लिए, भारतीय रेलवे ने ‘अमृत भारत’ सेवाओं की शुरुआत की है। ये पूरी तरह से नॉन-एसी और आधुनिक ट्रेनें हैं। अमृत भारत ट्रेन में में 11 जनरल क्लास कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच, एक पेंट्री कार और दो लगेज-सह-दिव्यांगजन कोच शामिल हैं। वर्तमान में कुल 60 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

अमृत भारत ट्रेन की खासियत ?

– ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन की तर्ज पर सीट।
– झटका-रहित सेमी-ऑटोमैटिक कपलर।
– कोचों में लगे ‘क्रैश ट्यूब’, जिससे दुर्घटना-रोधी क्षमता और भी बेहतर।
– सभी कोचों में सीसीटीवी सिस्टम
– शौचालयों का बेहतर डिज़ाइन।
– बर्थ पर आसानी से चढ़ने के लिए सीढ़ी का बेहतर डिज़ाइन।
– बेहतर एलईडी लाइट फिटिंग और चार्जिंग सॉकेट।
– ईपी-सहायता प्राप्त ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा।
– शौचालयों और इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स में एयरोसोल-आधारित आग बुझाने वाला सिस्टम।
– यूएसबी टाइप ए और टाइप सी मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।
– ‘इमरजेंसी टॉक बैक’ सिस्टम।
– बेहतर हीटिंग क्षमता वाली नॉन-एसी पेंट्री

यह भी पढ़ें: हनी-ट्रैप और जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप में महिला और उसका साथी गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।