राम नवमी 2026 पर घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, बरसेगी प्रभु की कृपा और दूर होंगे वास्तु दोष

Summary :

Vastu Items to Buy on Ram Navami: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। साल 2026 में राम नवमी आज यानी,  27 मार्च को मनाई जा रही है।  ऐसी मान्यता है कि राम नवमी पर पूजा और व्रत करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।…

Vastu Items to Buy on Ram Navami: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।
साल 2026 में राम नवमी आज यानी,  27 मार्च को मनाई जा रही है।  ऐसी मान्यता है कि राम नवमी पर पूजा और व्रत करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजें घर लाना बहुत शुभ होता है। राम नवमी पर ये चीजें लाने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और परिवार में बरकत आती है।

Vastu Items to Buy on Ram Navami: इन चीजों को लाएं घर

Vastu Items to Buy on Ram Navami
Vastu Items to Buy on Ram Navami (Source: Social Media)
श्रीराम यंत्र: घर में श्रीराम यंत्र लाकर स्थापित करने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और तालमेल बढ़ता है।
शंख: राम नवमी पर शंख खरीदकर घर लाएं और पूजा के समय इसे बजाएं। इससे घर की बुरी शक्तियां खत्म होती हैं, सकारात्मकता आती है और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।
श्रीराम दरबार: इस दिन राम दरबार (जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान हों) की फोटो या मूर्ति घर लाएं। इससे जीवन में खुशियां आती हैं और परिवार पर सीता-राम का आशीर्वाद बना रहता है।
चांदी का सिक्का: राम नवमी पर चांदी का सिक्का लाएं और उसे पूजा में भगवान को चढ़ाएं। इससे न केवल भगवान राम खुश होते हैं, बल्कि कुंडली का चंद्र दोष भी ठीक होता है और अच्छे परिणाम मिलते हैं।
तुलसी का पौधा: भगवान राम, विष्णु जी के अवतार हैं और विष्णु जी को तुलसी बहुत पसंद है। इसलिए इस दिन तुलसी का पौधा घर लाना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।