ग्वालियर : शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल वितरण व्यवस्था को सुदृण एवं विकसित करने के लिए तिघरा से मोतीझील होकर जलालपुर तक लगभग 20.50 किमी तक 1600 एमएम व्यास की पीएससी ग्रेविटी मैन डाली जाना है जिसका सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अब लाइन डालने के खुदाई का कार्य भी प्रारंभ हो गया है तथा ग्रेविटी लाइन के लिए तिघरा के पास तालपुरा पर ग्रेविटी पाइप भी आ चुके हैं।
ग्रेविटी लाइन का कार्य कंक्रीट उद्योग झांसी द्वारा 47.7करोड रुपए में किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय अमृत श्री आर एन करैया ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत योजना के तहत शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था को विकसित करने के लिए शहर में 43 नई पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं जिसके लिए पंम्पिंग मैनों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही इसका कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा।
इसके साथ ही सभी वार्डों में भी सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसमें 31 वार्डों का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 7 वार्डों में वर्तमान में टीमें सर्वे कर रहीं हैं तथा शीघ्र ही अन्य वार्डों का सर्वे कार्य भी किया जा रहा है। इन कार्यों में जलप्रदाय हेतु पाइप लाइन बदलने का कार्य, नवीनपाइप लाइन डालने का कार्य एवं अन्य कार्यों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जानाहै। करैया ने बताया कि सर्वे का कार्य मै. विष्णु प्रकाश आर. पुगलियालिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा संबंधित क्षेत्र के पार्षदगण एवं उपयंत्री कीउ पस्थिति में किया जा रहा है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



