अंगोला के राष्ट्रपति का भारत दौरा, 1-4 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे

Summary :

अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा में कई समझौते संभव

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजालेस लॉरेन्को 1 से 4 मई तक भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान पारंपरिक चिकित्सा, कृषि और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्र में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है।

भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजालेस लॉरेन्को को भारत आने का निमंत्रण दिया था। इसी निमंत्रण पर अंगोला के राष्ट्रपति 1 से 4 मई तक भारत का दौरा करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति लॉरेन्को के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया के लोग शामिल होंगे। यात्रा के दौरान अंगोला के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया जाएगा, वे राष्ट्रपति से मिलेंगे और प्रधानमंत्री के साथ सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता दोनों देशों के प्रमुख व्यापारिक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

पद्म पुरस्कार 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को किया सम्मानित

समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

अंगोला के राष्ट्रपति के भारत आने पर पारंपरिक चिकित्सा, कृषि और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्र में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। बता दें कि अक्टूबर 2015 में, अंगोला के उपराष्ट्रपति मैनुअल विसेंट तीसरे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। इस  दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग की अपनी यात्रा के दौरान, अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजाल्विस लौरेंको ने 26 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

अंगोला के साथ राजनयिक संबंध

भारत ने 1985 में अंगोला के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। तब से, भारत ने अंगोला देश के साथ मज़बूत संबंध बनाए रखे हैं। इस साल इन संबंधों की 40वीं वर्षगांठ है। अंगोला वर्ष 2025 के लिए अफ्रीकी संघ का अध्यक्ष है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और अंगोला के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो ने 18 जनवरी, 2024 को एनएएम मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान कंपाला में मुलाकात की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।