भाजपा ने संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा है कि आखिर ममता बनर्जी, शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही हैं, शाहजहां शेख के पास कौन सा राज है? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के मामले में सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी सरकार के झूठ को बेनकाब कर दिया है।
- सपा द्वारा लगाए जा रहे आरोप खारिज
- शाहजहां शेख को तुरंत गिरफ्तार
- लोग भाजपा के साथ आ रहे
शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं
कोर्ट ने टीएमसी सरकार को फटकार लगाते हुए यह साफ कर दिया है कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सवाल पूछा कि आखिर ममता बनर्जी, शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही हैं? उन्होंने कहा कि शाहजहां शेख के पास ऐसा कौन सा राज है, जिससे डर कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने टीएमसी नेता की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है और उन पर अत्याचार किया गया है।
शाहजहां शेख को तुरंत गिरफ्तार
इस मामले में तो शाहजहां शेख को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने गांधी परिवार सहित विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी, ‘न्याय यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुप क्यों हैं?
सपा द्वारा लगाए जा रहे आरोप खारिज
राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भरोसा है, वही लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





