Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। हाल ही में आप और कांग्रेस के गठबंधन ने चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा भी कर लिया है। जिसमें दिल्ली की 7 सीटों में से 4 पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ने वाली है। दिल्ली में सातों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए आप ने रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नामों का आज एलान कर रहे है दिल्ली के चार उम्मीदवार होंगे।
Highlights
- AAP ने दिल्ली की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया एलान
- दिल्ली की 7 सीटों में से 4 पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ने वाली है
- पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है
दिल्ली की चार सीटों पर आप के उम्मीदवारों के नाम
नई दिल्ली-सोमनाथ भारती
दक्षिणी दिल्ली- सही राम पहलवान
पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा
कांग्रेस लड़ेगी इन तीन सीटों पर चुनाव
जब पंजाब में दोनों पार्टियों ने अलग- अलग लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया तो अफवाह उड़ने लगी कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं होगा। हालांकि कुछ दिन पहले ही सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए आप और कांग्रेस का गठबंधन की डील फाइनल हुई और दिल्ली में सीटों के बंटवारे की घोषणा की गई।कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। कांग्रेस की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App




