फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पकड़ा गया है। संदिग्ध का नाम आकाश है। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में मुंबई से सफर कर रहा था। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है, जिसकी गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के भेजे गए फोटो के आधार पर की गई है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया गया है और उसने स्थानीय पुलिस की पूछताछ में खुद को मुंबई का रहने वाला बताया है। इस मामले में कुल तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें से दो से बांद्रा में पूछताछ जारी है। मुंबई पुलिस की टीम ने आकाश की तस्वीर भी शेयर की है और उसकी पहचान की पुष्टि की है।आकाश को हिरासत में लिए जाने के बाद मुंबई पुलिस की टीम रात 8 बजे रायपुर पहुंचेगी और 9-10 बजे तक दुर्ग पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ करेगी।


Download Android App
Download iOS App



