अंसारूल्लाह आतंकवादी समूह : Court ने 16 आरोपियों को 8 दिन की NIA की हिरासत में भेजा

Summary :

एनआईए की एक विशेष अदालत ने कथित तौर पर आतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश करने और देश में आतंकी हमले करने के लिए धन जुटाने के मामले में गिरफ्तार हुए

चेन्नई : एनआईए की एक विशेष अदालत ने कथित तौर पर आतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश करने और देश में आतंकी हमले करने के लिए धन जुटाने के मामले में गिरफ्तार हुए 16 लोगों को आठ दिन की हिरासत में जांच एजेंसी को सौंपने की मंजूरी दे दी। 
आरोपियों की 10 दिन की हिरासत के लिए याचिका पेश करते हुए एनआईए के विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि एजेंसी को आरोपियों को जांच के दौरान जमा किये गये सबूतों की पुष्टि करने के लिए कई जगह ले जाने की जरूरत है। 
एनआईए ने न्यायाधीश पी चेंतूरपांडी के समक्ष कहा कि धन के स्रोतों का पता लगाने और बड़े षडयंत्रों का खुलासा करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है। 
अदालत ने शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक आरोपियों को एनआईए की हिरासत में भेज दिया। 

Shera Rajput