सेना ने राजस्थान के पोखरण में तीसरी पीढ़ के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का सफलता पूर्वक परीक्षण किया है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकास इस मिसाइल का सात से 18 जुलाई के बीच परीक्षण किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को इसके सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है।
नाग मिसाइल को दिन और रात की क्षमताओं के साथ सभी मौसम की स्थिति में न्यूनतम 500 मीटर और अधिकतम चार किलोमीटर के दायरे में अत्यधिक दृढ़ दुश्मन टैंकों का मुकाबला करने के हिसाब से विकसित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



